फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की ओर से विधानसभा घोसी के चंद्रापार सेक्टर के बूथ पीउवाताल पर सेक्टर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर राज विजय ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ काम करना होगा। बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के साथ जनसमस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना जरूरी है।
विज्ञापन

मंडल प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंटू और संतोष अंबेडकर ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए। संगठन की मजबूती में सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष जय भीम कुमार ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष आलोक रंजन ने किया। इस अवसर पर सेक्टर अध्यक्ष विनोद कुमार, रिजवान खान, शिवजन्म, राजकुमार विश्वकर्मा और सिद्धार्थ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें