अपना दल एस की बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता
अमिला। अपना दल एस के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को स्थानीय कस्बा के मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह पटेल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की ताकत उसका मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं।
विधानसभा स्तर से लेकर सेक्टर और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। हरिश्चंद्र पटेल ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।
कहा कि अपना दल एस सामाजिक न्याय, समान अवसर, वंचित और पिछड़े वर्गों की भागीदारी और समाज के सभी वर्गों के हितों को लेकर लगातार काम कर रही है। पार्टी के विचारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से रखने की आवश्यकता है।
इस दौरान हरिश्चंद्र पटेल, शमसुद्दीन पटेल, राममिलन राजभर, रमेशचंद सिंह, राजकुमार अरशद अंसारी आदि शामिल थे।