मऊ। रतनपुरा ब्लाक के11 न्याय पंचायतों के अध्यक्ष एवं ब्लॉक के सचिव महासचिव उपाध्यक्ष की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष ओम नारायण शर्मा की अध्यक्षता में हलधरपुर में हुई। ओम नारायण शर्मा ने न्याय पंचायत अध्यक्षों से अनुरोध किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दो कैलेंडर जरूर वितरित करें और उसकी सूची हमें उपलब्ध करा दें। बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसियों को पीसीसी सदस्य एवं युवा नेता माधवेंद्र बहादुर सिंह ने अंग वस्त्र एवं कैलेंडर देकर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है आप सभी न्याय पंचायत में सशक्त कमेटी तैयार करें। कहा कि जनता बदलाव चाहती है प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग त्रस्त हो गए हैं। किसान एवं युवा आक्रोशित हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन और एनआरसी जैसे मुद्दे पर सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर अहंकार का प्रदर्शन कर रही है, जनतंत्र से विश्वासक खत्म कर रही है। कहा कि आइए हम संकल्प लें बूथ स्तर से कांग्रेश को सशक्त बना कर जनपद में निर्माण और विकास की फिर से शुरुआत करेंगे। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमचंद चौहान ने कांग्रेस शासन में जनता को दी गई उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए माधवेंद्र बहादुर सिंह को बधाई दी। बैठक में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष चंपा भारद्वाज ने पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला सचिव लाल प्यारे, शिक्षक नेता राजेश यादव, गिरजा शंकर सिंह, रमेश पासवान, कृष्ण मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।