मधुबन विधानसभा के नंदौर में आयोजित बैठक में महिलाओं से बात करतीं सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्
समाजवादी पार्टी की तरफ से मधुबन विधानसभा क्षेत्र मतदाता जागरूकता संवर्धन अभियान का आयोजन किया गया। हर युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने पर जोर दिया गया। समाजवादी पार्टी की तरफ से नंदौर, सुगीचौरी, मेहंदिया कुंड रसुलपुर, चंदाबारी में मतदाता जागरूकता संवर्धन अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव लीलावती कुशवाहा ने कहा कि जनता को आडंबर में उलझाकर भ्रमित कर रही है। 18 वर्ष पूरे करने वाले हर युवा को मतदाता सूची में शामिल करवाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बैठक में बाबूराम चौहान, अमित पटेल, धर्मेंद्र मौर्य, सुनील मौर्य, शिवम मौर्य आदि शामिल थे।