मऊ जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय एसपी आफिस के सामने उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर माधवेंद्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह के नेतृत्व में चल रहे सदर विधान सभा के न्याय पंचायत संगठन के गठन, ग्राम सभा अध्यक्ष और बूथ कमेटी का गठन करने के अभियान में और तेजी लाने के लिए बैठक हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी तय की गयी। निर्णय लिया गया कि बूथ कांग्रेस कमेटी ग्रामसभा कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी, वार्ड कमेटी, व वार्ड के बूथ कमेटी का गठन कर लिया जाए। बैठक में माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि किसी भी स्थिति में सदर विधानसभा की सभी समितियों का गठन एक महीने के अंदर पूरा कर लिया जाय।
बैठक की अध्यक्षता सुरेश बहादुर सिंह व संचालन अनिल कुमार राय ने किया। बैठक में हंसनाथ तिवारी, ब्रम्हानंद पांडेय, नजीर अहमद, नसीम बेलाली, मानवेंद्र बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह, परवेज नसीम, मुनौवर अली, अजमल इकबाल, रमेश सिंह, अरशद सेवा दल, कमलेश सिंह, अनिल यादव, शालिम, वाजिद, नौशाद अहमद, इम्तेयाज नसीम, इम्तेयाज गुड्डू, समशाद अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।