फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हर युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर

विज्ञापन
मधुबन तहसील के रामपुर बेलौली में जनचौपाल में मौजूद सपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा के नेतृत्व में रामपुर बेलौली, मारूखपुर, मर्यादापुर में मतदाता जागरूकता और 18 साल की आयु के हर युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अप्पू मौर्य और संचालन सरफराज हाफिज पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ने की। लीलावती कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता एसआईआर फॉर्म भरवाने में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएं।
18 वर्ष के हर युवा को मतदाता सूची में नाम शामिल करा उसे लोकतंत्र प्रहरी बनाया जाएगा। बूथ अध्यक्ष फॉर्म 6 (नया नाम जोड़ने), फॉर्म 7 (संशोधन) और फॉर्म 8 (विलोपन) के माध्यम से मतदाता सूची को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जनता वर्तमान सरकार की कार्य प्रणाली से नाराज है और सपा की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है।
जन चौपाल में भीमल कुशवाहा, सरफराज अहमद, अब्दुल अहमद, साधु शरण यादव, शहनाज़ अहमद, त्रिलोकी मौर्य, रामप्यारे मौर्य, राम सोच मौर्य, अबरार अहमद, इमरान अहमद, सलाउद्दीन, यूसुफ, बबलू शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें