फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पात्र मतदाता अंतिम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे

विज्ञापन
सरयामेवागिरी में विधायक ने बूथ का किये निरीक्षण
विज्ञापन
मधुबन। पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र मतदाता अंतिम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
विज्ञापन

पिछले एसआईआर में मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों का फार्म-6 भरवाकर नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात बीएलओ से बातचीत कर फार्म-6 भरवाने की अब तक की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही निर्वाचन कर्मियों को बिना किसी भेदभाव के पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विधायक हसनपुर स्थित बूथ संख्या 423 पर पहुंचे और वहां तैनात निर्वाचन कर्मियों से पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के साथ ही आगामी एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी फार्म-6 भर सकते हैं। ऐसे युवाओं को चिह्नित कर उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें