फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों ने बुलंद की आवाज, गिनाईं मांगें

Wed, 30 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले बिजलीकर्मियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगों को गिनाया।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ सदस्य पतिराम ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों और समस्त पेंशनधारियों को पूर्व में एलएमवी-10 की सुविधा किसी न किसी रूप में मिलती रही है। लेकिन यह सुविधा नहीं मिल पा रही है।


एलएमवी 10 के द्वारा बिजली की सुविधाओं में कटौती संबंधी आदेश को अविलंब वापस लिया जाए। सरकार की ओर से श्रमिक विरोधी निर्णय लिए जाने से कर्मचारियों के हित को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन



मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। धरने को सूर्यदेव पांडेय, रघुनंदन यादव, रामवृक्ष राम, जितेंद्र कुमार, परशुराम ठाकुर, एसपी मिश्र, केएम शुक्ल, सुधीर कुमार, फूलचंद, इमरान हमीदी, सखरज आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें