नगर के सहादतपुरा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर मांगों को लेकर राज्य विद्युत परिषद प्राविधि?
- फोटो : MAU
मऊ। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के तत्वावधान में बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान विनोद यादव ने कहा कि प्रदेश के समस्त ऊर्जा निगमों में कार्यरत यांत्रिक संवर्ग के टेक्नीशियन कर्मिकों की लंबित मांग तथा समस्याओं को निदान न करने से कर्मचारियों में रोष है। कहा कि मांगों को पूरी करने के बजाए ऊर्जा प्रबंधन उपेक्षा कर रहा है। कहा कि कर्मचारी की मांग पूरी न होने तक कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में विशुनदेव तिवारी, धर्मेंद्र निगम आदि मौजूद रहे।