फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिजली कर्मियों पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप, थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी नगर के बड़ागांव पूरब मोहल्ले के बिजली उपभोक्ता रविवार को थाने पहुंचे और बिजली कर्मियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुरुषों की गैर मौजूदगी में उनके घर में घुसकर स्मार्टमीटर लगाने और कनेक्शन नहीं काटने के लिए 10-10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। उपभाेक्ता अली हैदर, सागर अब्बास, औन मुहम्मद, कल्बे अब्बास, अली इमाम समेत 150 उपभोक्ताओं ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले में अधिकांश लोगों का पावरलूम और बत्ती का कनेक्शन है। जिसपर पहले से मीटर लगा हुआ है।
विज्ञापन

बीते तीन अप्रैल की दोपहर 12 बजे बिजली निगम के जेई और एसडीओ कर्मचारियों के साथ मोहल्ले में आए और घर में घुसकर स्मार्ट मीटर लगाने लगे।
उस समय घर के पुरुष जुमा पढ़ने मस्जिद गए थे। महिलाओं ने घर में घुसने से मना किया तो उन्हें अपशब्द बोलने लगे। महिलाओं के साथ धक्का मुक्की की और उनका वैध बिजली कनेक्शन काटने के लिए खंभे पर चढ़ गए।
प्रशासन द्वारा स्मार्ट मीटर लगवाने का शासनादेश मांगा गया तो वो लोग नहीं दे पाए। इस दौरान आदि लोग मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें