कोपागंज थाना क्षेत्र के महुआर बसगितिया गांव स्थित 33/11 सब स्टेशन पर सोमवार को बिजली कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह उपकेंद्र क पीछे अचेतावस्था में पड़ा मिला था। कर्मचारी उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आर्य समाज बल्लीपुर थाना कोतवाली निवासी विजय कुमार (45) उपकेंद्र पर स्टेशन आपरेटर पद पर तैनात था। सुबह दस बजे जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो उसे सब स्टेशन के पीछे अचेतावस्था में पड़ा देखा। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को देते हुए उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। परिवार में उसकी पत्नी पत्नी नितू देवी, दो पुत्र तथा एक पुत्री है। विजय की मौत पर परिजन बिलखते रहे।
एसडीओ रतनपुरा कुबेर लाल ने बताया कि विजय कुमार सब स्टेशन के पीछे बेहोश मिला था। उसे जिला अस्पताल भेजवाया गया था गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।