फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रांसफार्मर जलने से कई मुहल्लों में 29 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित मठिया टोला में लगा ट्रांसफार्मर जलने से कई मुहल्लों में 29 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। दिन से लेकर रात तक लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। रविवार को अपराह्न बाद तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल की समस्या से भी गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

नगर स्थित मठिया टोला में लगे ट्रांसफार्मर से नगर क्षेत्र के मठिया टोला, हरिकेशपुरा सहित कई मुहल्लों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर जलने से लगभग 10 हजार आबादी प्रभावित है। लेकिन बिजली विभाग की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था न किए जाने से लोगों को रातभर परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्ग तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना विभाग का दी गई। इसके बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी।
दूसरे दिन रविवार को विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से पानी के लिए मुहल्ले के लोगों को भटकते देखा गया। मुहललेवासियों की शिकायत है कि बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण परेशान होना पड़ रहा है। शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद भी वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। इस बाबत विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता बीएल आनंद का कहना था कि ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है।विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें