फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दिन में महज तीन घंटे बिजली आपूर्ति, खेती और सिंचाई प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में तीन घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी के साथ गेहूं की मड़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। सुबह करीब नौ बजे से 11 बजे तक बिजली काट दी जा रही है। इसके बाद शाम छह बजे तक, यानी लगभग सात घंटे आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
इस उपकेंद्र से गाढ़ा, मुस्तफाबाद, मढैली बढ़पुरा, पीपरसाथ, नंगवा गुलौरी, दतौडा, करउत, रतनपुरा, इटैली, पहदेवाजीत, भुडुसुरी, बिसूकिया, जोगापुर, मुबारकपुर, बीबीपुर, खिल्ला आदि सहित अन्य गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। विगत 20 दिनों से दिन की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक बिजली न रहने से लोगों को गर्मी, पेयजल और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को गेहूं की मड़ाई और सब्जियों की सिंचाई के लिए पानी की किल्लत हो रही है।
गाढ़ा गांव निवासी विनोद, संतोष कुमार सिंह, सुरेश, महातम मौर्य और दिनेश का कहना है कि दिन में बिजली कटौती से काफी परेशानी हो रही है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही समस्या और बढ़ गई है। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है।
अवर अभियंता रवि चंद्र ने बताया कि दिन में तेज हवा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में तार टूटने और चिंगारी निकलने से आग लगने का खतरा बना रहता है। इसी वजह से दिन में आपूर्ति कम की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें