फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर बिजली कर्मियों और जूनियर इंजीनियरों ने जारी रखा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में बिजलीकर्मियों और जूनियर इंजीनियरों ने ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बिजलीकर्मी अपने हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां और संगठन का बैनर लिए भी नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कोरोना जैसी महामारी में अपने जान पर खेल कर आम जनमानस को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का महत्वपूर्ण कार्य कर्मचारियों, अभियंताओं के द्वारा किया जाता है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार, शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबंधन द्वारा गलत आंकडे़ प्रस्तुत करके पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का प्रस्ताव दिया गया है।
इसे पूरे तरह से जनविरोधी एंव मजदूर विरोधी तथा किसान विरोधी प्रस्ताव है। जनहित मे वापस लिया जाए। ऐसा नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगेे। इस दौरान सूर्यदेव पांडेय, रविंद्र सिंह यादव, संजय कुमार, रघुनंदन यादव, अरूण पांडेय,अनिल राय, राकेश,, सूर्यप्रताप, संजय व श्रीनिवास यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें