जिले में बुधवार की रात बूंदाबांदी के दौरान डांडी विद्युत सबस्टेशन के कोपागंज देहात फीडर में फाल्ट होने से 15 घंटे कई गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। घंटों प्रयास के बाद भी विद्युतकर्मी फाल्ट नहीं तलाश सके। बृहस्पतिवार की देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल न हो सकी थी।
कोपागंज के डांडी विद्युत सबस्टेशन में विद्युत आपूर्ति के लिए दो फीडर हैं। इन फीडरों से 20 गांवों विद्युत आपूर्ति होती है। बुधवार की देर रात बूंदाबांदी के दौरान कोपागंज देहात के लाइन में फाल्ट हो गया जिसके चलते बुधवार की रात बारह बजे से सहरोज, रेवरीडीह छपरा, दर्पनारायणपुर, देवकली विशुनपुर डांडी, युसुफपुर, लाडनपुर, कोपागंज देहात, अल्लीपुर, जयरामगढ़, खुखुंदवा आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों के इनवर्टर की बैटरी भी डिस्चार्ज हो गई। क्षेत्र के सपा नेता उमाशंकर राय उर्फ़ सोनू ,अजीत पांडेय ने कहा कि आए दिन इस फीडर में फाल्ट होने से बिजली सप्लाई बाधित रहती है। एक छोटा फाल्ट होने पर भी घंटों बाद फाल्ट सही किया जाता है। जेई राजेश कुमार बताया की फाल्ट खोजा रहा है। जल्द ही फाल्ट सही होने पर विद्युत सप्लाई मिलेगी।