फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विद्युत निगम के अधिकारियों ने उपकेंद्रों में तैनात 41 निविदा कर्मियों को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों में लंबे समय से तैनात 41 निविदा कर्मियों को विद्युत निगम के अधिकारियों ने निकाल दिया है। निगम की तरफ से एकाएक निकाल दिए जाने से कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। परेशान निविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित अधीक्षण अभियंता सहित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

जिले में 33 /11 के 49 विद्युत उपकेंद्र तथा 132 केवीए के चार विद्युत उपकेंद्र हैं। विद्युत उपकेंद्रों पर आउटसोर्सिग से निविदा कर्मियों की तैनाती की गई थी। निविदा कर्मचारी लंबे समय से काम कर रहे थे। विद्युत निगम के अधिकारियों के फरमान पर लंबे समय से काम कर रहे विद्युत वितरण खंड द्वितीय के विद्युत उपखंडों पर तैनात निविदा कर्मियों को एकाएक निकाल दिया गया। कर्मचारियों के अनुसार टड़ियांव, कुर्थीजाफरपुर, कांछीकला, रतनपुरा, अइलख, हलधरपुर, सेमरीजमालपुर, मुहम्मदाबादगोहना, सरयां, करहां, वलीदपुर, चिरैयाकोट, रानीपुर, हिरनपुर,भुसुवा आदि शामिल हैं। निगम के अधिकारियों के कार्यप्रणाली से नाराज निविदा कर्मचारी आंदोलित हैं। नाराज निविदाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान कर्मचारियों का कहना था कि विद्युत उपकेंद्रों पर अनुरक्षण सहायक, परिचालक सहायक के पद पर निगम की तरफ से वर्ष 2018 में तैनात किया गया था। निगम के अधिकारियों द्वारा कार्य से निकाल दिए जाने से काम न मिलने से आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। शिकायत करने के बाद भी आला अधिकारियाें ने मामले का निस्तारण करने के बजाय सुनने को तैयार नहीं हो रहे हैं। निगम की तरफ से पूर्ववत काम पर बहाल नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान कृष्णानंद, गोपाल शर्मा, विनोद यादव, राजकुमार, देवानंद, श्रीनाथ, शैलेश कुमार बागी, स्वामीनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें