दोहरीघाट। उपकेंद्र मादी सिपाह पर तैनात अवर अभियंता से अभद्रता मामले में पुलिस ने तहरीर पर स्कूल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पवन कुमार मिश्र ने बताया कि वह मादी सिपाह बिजली उपकेंद्र पर अवर अभियंता हैं। आला अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में राजस्व वसूली, बिजली चोरी लाईन अनुरक्षण आदि का कार्य कर रहे हैं। आरोप लगाया कि वह इसी क्रम में 24 अक्तूबर को मादी बाजार में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें एक विद्यालय में मीटर बाईपास करके बिजली उपयोग करते मिला। सूचना उच्चधिकारीओ के संज्ञान में देकर बिजली चोरी निवारण थाना मऊ को अवगत कराया गया। अवर अभियंता ने आरोप लगाया है कि वह 31 अक्तूबर को बिजली उपकेंद्र पर अपने कर्मचारियों के साथ बैठे थे कि शिकायत से क्षुब्ध विद्यालय संचालक रामप्यारे यादव पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। साथ ही कार्यस्थल के बाहर जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपी पूर्व में भी कई बार मेरे एवं कर्मचारिओं के साथ ऐसा कर चुके है। साथ ही आरोपी ने यह भी धमकी दी कि वर्तमान सरकार हटने दो कहीं भी रहोगे खोज लिया जायेगा। अवर अभियंता ने दोहरीघाट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच में जुट गई है।इस बाबत थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।