फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 52 लोगों के बिजली कनेक्शन काटे, 1.75 लाख रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बिजली निगम ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत शुक्रवार को मेगा कैंप लगाया गया। बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 52 बकायेदारों की बिजली कनेक्शन काटे गए। साथ ही 1.75 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली गई। डबल बिल बंद करने के लिए 426 उपखंड अधिकारी को दिए गए।
विज्ञापन

कैंप में नोडल अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। बताया कि योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिलों को छूट और सरल किस्तों में भुगतान करने का अवसर देना है। अवर अभियंता अजय त्रिवेदी ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं और उन्हें मौके पर ही समाधान उपलब्ध कराने का प्रयास किया। शिकायतों में सबसे अधिक मामले बिजली बिल की गलतियों, बकाया राशि और ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्याएं छाई रहीं। उन्होंने बताया कि ओटीएस के तहत उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिल पर ब्याज में छूट दी जा रही है। विभाग ने कैंप में उपस्थित उपभोक्ताओं से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और अपने बकाया बिलों का भुगतान समय पर करें। बिजली निगम ने घोषणा की कि अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को राहत दी जा सके और बकाया वसूली में तेजी लाई जा सके। इस अवसर पर तेज़ बहादुर, रविन्द्र, लल्लू शर्मा, प्रवीण, बृजेश यादव, संजय, सुभाष, हसीब, इमरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें