फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना मीटर लगाए भेज दिया 89,317 रुपये की बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर बिना मीटर लगाए ही हजारों रुपये की बिजली बिल भेजने का मामला सामने आया है। ये मामला उपभोक्ता का नहीं बल्कि भगवान के मंदिर का है। बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर मंदिर समिति के लोगों और ग्रामीणों में आक्रोश है। मामला घोसी तहसील क्षेत्र के चिरैयाडाड़ स्थित शिव मंदिर का है। जहां बिजली विभाग ने बिना मीटर लगाए ही 89,317 रुपये की बिल भेज दिया है। भेजे गए बिजली बिल में मीटर द्वारा 6232 यूनिट बिजली चलने का दावा किया गया है। जिसे लेकर मंदिर समिति के लोगों में काफी आक्रोश है। शिव मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मंदिर पर बिजली विभाग द्वारा अक्तूबर 2017 में कनेक्शन दिया गया। कई बार कहने के बाद भी अभी तक मीटर नहीं लगाया गया और न ही कभी बिल आया। एक ही बार में 89 हजार 317 रुपये का बिल भेज दिया गया और आरसी काट दी गई।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिसे लेकर बिजली विभाग का चक्कर काट रहा हुं। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र पांडेयपार सत्यदेव सरोज ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि मीटर नहीं लगा है तो लगवा दिया जाएगा और बिल में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें