फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जुमे की नमाज पर मस्जिदों के आसपास तैनात रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सदर विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के संवेदनशील इलाकों की मस्जिदों के सामने पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात थे। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना के बाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकार डॉ. अजय विक्रम सिंह और कोतवाल धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरी रात पुलिस चक्रमण करती रही। नगर पंचायत के शहीद चौराहा, कैलेंडर तिराहा, मुख्य बाजार, खैराबाद, वलीदपुर, करहां बाजार सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस के सैकड़ो जवान तैनात रहे। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी देखकर बाजार में भीड़भाड़ कम रही। लोग जुमे की नमाज के बाद शांति पूर्वक अपने अपने घर लौट गए। इंदारा संवाददाता के अनुसार पूर्व सदर विधायक मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को अदरी नगर पंचायत के मस्जिदों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। बृहस्पतिवार की देर रात से ही पुलिस के जवान चक्रमण करते रहे। इस दौरान सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कुसुम्हा संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को जुमे की नमाज पर दोहरीघाट कस्बा स्थित मस्जिदों और गलियों में पुलिस बल तैनात रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष संजय सरोज के नेतृत्व में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें