नगरीय तथा ग्रामीण इलाकों में बेतहाशा हो रही बिजली कटौती से गुस्साए
लोगों ने बुधवार को टड़ियांव विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया।
इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र के सामने वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
इस
दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने
कहा कि मंगलवार की रात गई बिजली बुधवार को भी नहीं आई इससे काफी परेशानी हो
रही है।
जाम और ताला जड़ने की सूचना पाकर लगभग दो घंटे बाद
मौके पर पहुंचे एसडीएम घोषी व बिजली विभाग के एसडीओ के आश्वासन पर जाम
समाप्त हुआ। जाम की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मंगलवार
की रात टड़ियांव विद्युत उपकेंद्र से मंगलवार की रात आपूर्ति ठप हो गई
जिससे कई गांवों में अंधेरा छा गया।
बुधवार की सुबह तक आपूर्ति नहीं हुई तो
सुबह लगभग 10 बजे क्षेत्र के टड़ियांव, लारपुर, पारा, इटौरा डोरीपुर,
कल्याणपुर, हाजीपुर, भेलाबांध, लिलारी भरौली सहित दर्जनों गांवों के नाराज
ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपकेंद्र पहुंचे और वहां ताला जड़
दिया।
इस दौरान ग्रामीणाें ने उपकेंद्र के सामने स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग
वाराणी-गोरखपुर पर चक्का जाम कर दिया। इस सूचना मिलने पर दिन में लगभग
12.30 बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम घोसी जगदंबा सिंह, क्षेत्राधिकारी घोसी
वंशीधर मिश्र, एसडीओ कोपागंज ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर मामला शांत
कराया।
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि इस उपकेंद्र से आए दिन बिजली ठप रहती
है जो महीनों बहाल नहीं होती।
शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती।
प्रदर्शन करने वालों में नंदकिशोर सिंह, राजमंगल यादव, जयहिंद यादव, दिनेश
सिंह, इंद्रासन यादव, सुनील सिंह, दिलीप, बब्लू आदि शामिल थे।