मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य बाजार में पिकअप की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा।संवाद
स्थानीय नगर के मुख्य बाजार में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा रजिस्ट्री कार्यालय के पास हुआ है। यह मार्ग नगर का सबसे व्यस्त मार्ग है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त खंभा कभी भी गिर सकता है। साथ ही बाजार की बिजली आपूर्ति भी बाधित होने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त खंभे को तत्काल बदलने की मांग की है। इस संबंध में विद्युत निगम के अवर अभियंता अरविंद कुशवाहा का कहना है खंभा टूटने की जानकारी है। नया खंभा लगाने की कोशिश की जा रही है।