फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण : अब तक 11,035 आवेदन मिले, तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए बूथवार अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर से 24 नवंबर तक जिले में 11,035 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें फॉर्म-6 के 7,656, फॉर्म-7 के 1,098 तथा फॉर्म-8 के 2,281 आवेदन शामिल हैं। इस अवधि में 21 एवं 22 नवंबर को विशेष अभियान भी संचालित किया गया था।फॉर्म-6 नए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, फॉर्म-7 अपात्र, मृतक अथवा डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने तथा फॉर्म-8 मतदाता सूची में संशोधन एवं विवरणों में सुधार के लिए प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है लक्ष्यजिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिकाधिक समावेशी, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है। छूटे हुए सभी पात्र मतदाताओं के नाम शामिल किए जाने के साथ ही मृतक एवं डुप्लीकेट नाम नियमानुसार हटाए जाने तथा त्रुटियों का समयबद्ध सुधार किया जाना है। प्रगति औसत, और बेहतर करने की जरूरतउन्होंने बताया कि अन्य जनपदों की तुलना में मऊ की अब तक की प्रगति औसत स्तर पर है, जिसे और बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता है। बैठक में ये रहे मौजूदबैठक में अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें