फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान का उपचुनाव आज

Thu, 29 Sep 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
विज्ञापन
प्रधान का उपचुनाव आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन
घोसी ब्लाक के सोमारीडीह गांव में रिक्त पड़े प्रधान पद के लिए  पर शुक्रवार को पंचायत उप चुनाव होगा। चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा जो सायं पांच बजे तक चलेगा। गुरुवार को ही पोलिंग पार्टियां सोमारीडीह के लिए रवाना हो गई जो देर शाम तक पहुंच गई। दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1635 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि जिले  में घोसी ब्लाक के सोमारीडह गांव में एक  प्रधान  पद का पद रिक्त है जब कि  दोहरीघाट ब्लाक के गोंठा में एक क्षेत्र  पंचायत  सदस्य का पद रिक्त है । विभिन्न ब्लाकों में कुल 27  ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए  27 नामांकन दाखिल हुए थे। इसके  अलावा 23 ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त पदों पर एक भी  नामांकन दाखिल  नहीं हो सका। दोहरीघाट ब्लाक  के गोंठा क्षेत्र पंचायत  वार्ड नंबर 75 में  भोला एवं बबलू ने नामांकन दाखिल किया था।
इसमें एक का  पर्चा त्रुटियों के  चलते निरस्त हो गया था।

सदस्य पदों पर रानीपुर में तीन पदों  पर तीन,  बड़रांव में 33 पदों में15 पदों पर 15 प्रत्याशी, दोहरीघाट में 12  पदों में 7 पदो पर 7  प्रत्याशियों ने नामांकन  दाखिल किया था। फतहपुर  मंडाव ब्लाक के दो रिक्त  पदों पर एक भी प्रत्याशी ने  नामांकन दाखिल करने  में रुचि नहीं दिखाई। इस प्रकार  सहायक निर्वाचन अधिकारी नन्हकू यादव ने  बताया  कि सोमारीडीह में प्रधान पद पर दो प्रत्याशियों के बीच आमने सामने की टक्कर है।
विज्ञापन


23 पदों के रिक्त होने के बाद शेष अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के चलते उनका निर्विरोध चुनाव होना निश्चित है। 30 सितंबर  को सोमारीडह  ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान काचुनाव होगा। मतगणना चार  अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें