थाना क्षेत्र के कोपा कोहना में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से कमली देवी (70) की मौत हो गई। हादसे के बाद मुहल्ले के लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाने की बात कही, लेकिन समझाने पर वे मान गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव जिला अस्पताल भेज दिया। कमली देवी के बेटे दुर्गा यादव ने बताया कि उनकी मां किसी काम से जयरामगढ़ की ओर जा रही थीं।
इसी दौरान कसारा मार्ग पर कोपागंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सुभाष यादव के घर के सामने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह कुछ दूरी पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्गा यादव उस समय काम पर गए थे। स्थानीय लोगों ने कमली देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बोलेरो के नंबर का पता लगाया जा रहा है।
Photo Title