मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कबीराबाद के पास सड़क हादसे में घायल वृद्ध की बुधवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कबीराबाद निवासी गनपति यादव (85) बुधवार की शाम किसी काम से गांव से बाहर गया हुआ था। लौटते समय कबीराबाद के पास एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया था। घटना के बाद परिजनों ने उसे आजमगढ़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया । घटना के बाद मृतक केे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।