फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। क्षेत्र के लोकीपुर निवासी 52 वर्षीय अधेड़ सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। आजमगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत की सूचना से समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

लोकीपुर निवासी ओमप्रकाश जायसवाल बीते 26 अप्रैल को अपने बेटे राहुल के साथ बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह मधुबन नगर पंचायत के बनियानबान तिराहे के समीप पहुंचे कि किसी वाहन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन फानन में घायल पिता पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया। ओमप्रकाश को गंभीर चोटें होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के परिजनों ने आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें