थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ावर निवासी रमाकांत राय (70) को लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रविवार को दोपहर बाद रमाकांत राय के मकान के सामने विवादित जमीन पर कुछ लोग मिट्टी डाल रहे थे। रमाकांत ने जब उन्हें मिट्टी पाटने से मना किया तो लोगों ने लाठी डंडे से पीटरक उन्हें घायल कर कर दिया परिवार के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में रमाकांत राय के परिजनों की तरफ से छह हमलारोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। संवाद