फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर ग्रामसभा के पास मंगलवार की दोपहर में रेलवे लाइन पार कर रहे व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी बैजनाथ सिंह 45 मंगलवार को किसी काम से धर्मागतपुर जा रहे थे। इसबीच जयनगर से अमृतसर जा रही विशेष ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची हलधरपुर पुलिस ने जीआरपी को सूचन दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक स्थानीय नेहरू इंटरमीडिएट कालेज में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें