फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
द​क्षिणटोला थाना क्षेत्र के हकिकतपुरा में बोलेरो की चपेट में आने के बाद वृद्ध की मौत के बाद पड़
विज्ञापन
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुरा में बृहस्पतिवार दोपहर बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार पारसनाथ (65) की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन

हकीकतपुरा सलेमपुर निवासी पारसनाथ बृहस्पतिवार दोपहर अपने घर से साइकिल पर मिर्जाहादीपुरा बाजार के लिए निकले थे। इस दौरान वे हकीकतपुरा में अवैध कट से सड़क पार कर रहे थे। तभी खुरहट की ओर से आ रही बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। इस संबंध में दक्षिण टोला थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें