फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध दंपती की गला रेतकर हत्या

Fri, 11 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बैसवाड़ा मुहल्ले में बुधवार की रात घर में सो रहे वृद्ध दंपती अकील अहमद खां (65) एवं उनकी पत्नी शकीला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी सुबह हुई। वारदात किसने और क्याें की, इसका पता नहीं चल सका। मामले के पर्दाफाश के लिए पुलिस की टीम बना दी गई है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही अकील की बहन की भी मौत हो गई।
विज्ञापन



पांच वर्ष पूर्व रेलवे विभाग से रिटायर हुए अकील अहमद खां पत्नी के साथ कोतवाली क्षेत्र के बैसवाड़ा मुहल्ले में रहते थे। उनका पुत्र बोकारो में रेलवे कर्मचारी है।


बुधवार की रात घर में घुसकर दंपती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुुरुवार सुबह घर की नौकरानी ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी,  नहीं खुला तो वह पड़ोसी के घर की छत के रास्ते घर में गई, तब वारदात का पता चला। आलमारी आदि खुली थी।
विज्ञापन



इससे लूट की आशंका को बल मिल रहा है, लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इस कारण मामला और उलझ जा रहा है। घर पर दंपती के सिवाय किसी और के न होने से घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।


 अकील के भाई खलील अहमद ने घोसी कोतवाली में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की सूचना जैसे ही अकील की बहन 40 वर्षीय जमीला खातून पत्नी मुहम्मद यूनुस खां निवासी कलहापुर भीरा थाना मुहम्मदाबाद गोहना को मिली, उनकी भी सदमे में मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें