फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छोटी बहन से मिलने आई बड़ी बहन को पीटा, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के एक परिवार के लोगों ने विवाहिता की बड़ी बहन को मारपीट कर उस समय घायल कर दिया जब वह बहन को अपने साथ ले जाने आयी थी। बहू की बड़ी बहन ने थाना पहुंचकर बहन के ससुर, सास और ननद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र खैराबाद गांव की रहने वाली नीतू (35) पुत्री गोविंद राम ने बताया कि उसकी छोटी बहन नीरज का ससुराल चिरैयाकोट के मनाजीत गांव में है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे वह उससे मिलने गई और अपनी छोटी बहन की सास से उसे फूफा के घर दो चार घंटे के लिए आवश्यक कार्य से लेकर जाने की बात कही। इतने में ससुराल वाले गुस्सा हो गए। ससुर अच्छेलाल राम, सास प्रभावती और ननद सभी एकजुट होकर उसकी लात मुक्का व डंडों से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। उसने थाना पहुंचकर तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें