इंटर कालेज बोझी में आयोजित जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दांव आजम
इंटर काॅलेज बोझी में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 24 से अधिक पहलवान छात्रों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रणाम पत्र दिए गए। इसके साथ ही जिले के आठ पहलवान छात्र मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। कुश्ती में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 75 किलो भार वर्ग में छात्र नौशाद, 71 किलो भार में प्रिंस यादव, 72 किलो भार में अंश सागर, फ्री स्टाइल फाइनल में 75 किलो भार वर्ग में अंशु यादव, 71 किलो भार में आदित्य यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी तरह 65 किलो भार वर्ग में आसिफ अंसारी, 60 किलो भार वर्ग में आयुष यादव, 51 किलो भार वर्ग में रविकांत ने गोल्ड मेडल जीता। सभी विजेता मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मैच में रेफरी की भूमिका सूबेदार यादव ने निभाई। वंदना मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।