फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2900 लाभार्थियों को सहायता की मिली स्वीकृति

विज्ञापन
नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्यालय पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के जिलास्तरीय संचालन समिति, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। जिला प्रोवेशन अधिकारी समर बहादुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत किसी भी हिंसा से पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं को आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान किया गया है। जिला संचालन समिति के समक्ष जनपद में कुल 33 मामले को प्रस्तुत किया गया। जिला संचालन समिति के सदस्यों द्वारा 15 मामलों को आर्थिक सहायता दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत एक दंपत्ति के अधिकतम दो बच्चों को सहायता दिए जाने का प्रावधान है। जिसमें कुल छह श्रेणियों में सहायता दी जाती है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में कुल 2900 लाभार्थियों को सहायता दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 के अंतर्गत जनपद में 65 बच्चों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। 85 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के अंतर्गत आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस दौरान जनपद में कुल 110 आवेदनों का सत्यापन अभी तक नहीं होने पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को यथाशीघ्र सत्यापन कर जिला प्रोबेशन अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, एडीएम भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएन दुबे, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें