कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेवरीडीह में शुक्रवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध चार चार लोगों को आरोपित करते हुए नामजद तहरीर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रेवरीडीह निवासी राम कवल राजभर और राधेश्याम राजभर के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार की देर रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर गाली गलौज होने लगी। देखते देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। इस मारपीट में राम केवल राजभर 45 ,राधेश्याम राजभर 45, विजयी राजभर 70 और संजय राजभर 25 बुरी तरह घायल हो गए। एक पक्ष के रामकेवल राजभर ने चार लोगो के विरुद्ध और दूसरे पक्ष के राधेश्याम राजभर की तहरीर पर चार लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।