घोसी (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के दरियाबाद मारुखपुर निवासी व्यक्ति ने गांव के ग्राम प्रधान सहित आठ पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इसी मामले में दूसरे पक्ष ने भी फरियादी सहित चार पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे में घोसी कोतवाली क्षेत्र के दरियाबाद मारुखपुर निवासी उमेश यादव ने आरोप लगाया कि भूमि विवाद को लेकर ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव की सह पर रामदेनी, रामसेवक, शिवपूजन, संगीता, सीमा देवी, अजय व रामावतार ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों से बचने के लिए घर में गया तो वहां भी आरोपियों ने मारपीट करने के साथ उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही गले में पहना चेन छीन ली। वहीं दूसरे पक्ष के रामसेवक चौहान ने आरोप लगाया कि अच्छेलाल, उमेश, प्रेमचंद व विवेचक ने घर मे घुसकर जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने के साथ ही पत्नी का मंगलसूत्र छीन लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।