ईद पर्व पर नगर क्षेत्र के डीएवी इंटर कालेज परिसर में हिंदु समुदाय द्वारा ईद मिलन समरोह का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे। ईद मिलन में सभी ने आपसी सौहार्द की बात कही। साथ ही कहा कि इसी से शहर केे अपनो चैन मिल सकता है। ईद मिलन समारोह की अध्यक्षता डीएम वैभव श्रीवास्तव ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रुप में एसपी अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।
ईद मिलन समारोह का आयोजन दशकों से शहर के डीएवी इंटर कालेज में किया जाता है। वहीं होली मिलन समारोह का आयोजन मुस्लिम इंटर कालेज में मुस्लिम समुदाय के लोग करते हैं। ईद मिलन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसपी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मऊ शहर बेमिसाल शहर है। यहां के लोग काफी अच्छे हैं। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाकर रखने की अपील की। वहीं उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्क से ही शहर और जिले का माहौल अच्छा रहेगा। विशिष्ट अतिथि राकज्य सभा सांसद सालिम अंसारी ने कहा कि जब कोई भी इंसान शिक्षित होगा। तभी उसका विकास संभव है। ऐसे में हर माता-पिता को अपने बच्चे को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा दिलानी चाहिए। ईद मिलन समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि मऊ जिले के लोग काफी सक्रिय है। यहां पर कोई कार्य असंभव नही है। उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद हमें इंसानियत और नेक रास्ते पर चलने का संदेश देता है।
ऐसे में हमें भी उसी रास्ते पर चलना चाहिए। ईद मिलन समारोह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व चेयरमैन तय्यब पालकी, पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद, भरतलाल राही, खालिद अंसारी,मदन सिंह, अल्ताफ अंसारी, उमाशंकर ओमर, डा.रामगोपाल गुप्त, गोपाल बरनवाल,सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी सहित नगर के सभी गणमान्य मौजूद रहे।
नगर के डीएवी इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित ईद मिलन समारोह में विभिन्न धर्मो के लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा जिले के आला अधिकारियों के साथ नामी शख्सियतों ने भी इसमें शिरकत की। इसी क्रम में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों व पदाधिकारियों ने समारोह में शामिल सभी आगत अतिथियों को नि:शुल्क जलपान कराकर गंगा यमुना तहजीब की मिसाल पेेश की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय साहू, जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बर्नवाल आदि मौजूद थे।