फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़वाने के लिए करेंगे प्रयास

Sun, 20 Mar 2016 12:08 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता
विज्ञापन
 आजमगढ़-मऊ क्षेत्र के नवनिर्वाचित एमएलसी राकेश यादव ने शनिवार को कहा कि जिस प्रकार यहां के निकाय एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक विजय दिलाई है, उसके लिए वह शुक्रगुजार हैं। इस अवसर पर कहा कि वे पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों को मानदेय दिलाने का मुद्दा सदन में उठाएंगे।   
विज्ञापन

जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह के बाद पत्रकारवार्ता में राकेश यादव ने कहा कि वह चार बार ब्लाक प्रमुख रहते हुए पंचायत प्रतिनिधियों का दर्द समझते हैं। सरकार के तरफ से उचित मानदेय एवं कोई भत्ता या निधि न मिलने के बाद भी छोटे स्तर पर जनप्रतिनिधि जनता के लिए बड़ा कार्य करते हैं और हर वक्त उनके सुख दुख में उपस्थित रहते हैं।   कहा कि ब्लाकों पर ढंग से इनके एक स्थान पर बैठने उठने की व्यवस्था नहीं है। कहा कि वह हर ब्लाकों में एक मीटिंग हाल बनवाने का प्रयास करेंगे। कहा कि साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज सदन उठाकर उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
  कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में गांव से लेकर नगर में विकास कार्यों को गति मिली है। सपा की उपलब्धियों से घबराकर विपक्षी आगामी चुनाव में पार्टी को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। कहा कि आगामी 22 मार्च को आजमगढ़ में लाखों कार्यकर्ताओं की भीड़ विरोधि यों को मुंह तोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें