रानीपुुर थाना क्षेत्र के खीरखाड़ गांव निवासी कमलेश कुमार कुछ दिन पहले सऊदी अरब कमाने गया। वहां जाने के बाद युवक मानसिक संतुलन खो दिया था। इसके बाद परिवार से उसका संपर्क टूट गया। इस पर घर वाले परेशान हो गए।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक राघवेंद्र राय ने पीड़ित पिता रामचंद्रराम की तरफ से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर पूरी घटना से अवगत कराया। जिसको संज्ञान में लिया गया। और युवक का पता चला।
दस जनवरी को युवक को उसके परिवारीजन के पास सकुशल भेजने की सूचना दी गई। शुक्रवार को युवक के रिश्तेदार उसे मुंबई एयरपोर्ट से रिसीव किया। युवक के सकुशल वापसी पर हर्ष प्रकट करते हुए परिजनों ने विदेश मंत्रालय का आभार जताया।