फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर असम के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

विज्ञापन
कांग्रेस ने असम के निवर्तमान मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन कि - फोटो : तुलसीपुर में क्षमता से अ​धिक बच्चों को बैठाकर जाता ई रिक्शा।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की तरफ से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुनकर कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

साथ ही पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और राजनीतिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं के सम्मान की रक्षा के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। यदि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोहराई जाती हैं, तो कांग्रेस पार्टी और भी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
इस अवसर पर उदय प्रताप राय ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर अभद्र टिप्पणी करना लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की।
प्रदर्शन में पूर्व पदाधिकारी, शहर और जिला स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस तथा अन्य फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने एक स्वर में पार्टी नेतृत्व के समर्थन में आवाज बुलंद की और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश ठाकुर, कैलाश चौहान, फहद कादिर, अमरनाथ योगी, नज़ीर अहमद, विजय सिंह, हफीजुर्रहमान, रामकेश सिंह पटेल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें