जुलूस निकालकर पहुंचे शिक्षामित्र।
मऊ। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्राथमिक शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में शिक्षामित्र भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने सांसद को संबोधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष रामकवल यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आए पांच दिन हो गया, लेकिन शासन प्रशासन की तरफ से सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला। अगर समायोजन बरकरार नहीं रखा गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वेद प्रकाश आर्य ने कहा कि समाज का एक शिक्षक वर्ग आज पूरे परिवार के साथ भुखमरी के कगार पर है। जब तक सरकार हमारा खोया हुआ सम्मान नहीं दिलाती तब तक आंदोलन जारी रहेेगा। सुविधा शाही ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्यवाई करने की धमकी दी जा रही है इससे हम लोग डरने वाले नहीं हैं । कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंचने के कगार पर है। बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देने के बाद शिक्षामित्र जुलूस की शक्ल भाजपा कार्यालय पहुंचकर सांसद को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरने को वृजभूषण मौर्य, बलिराम सिंह, ऋतु शर्मा,राजकुमार, जयंत राय, दीनानाथ पांडेय आदि ने संबोधित किया। धरने में नीरज, सूर्योदय, नसीम, मधु, अनीता, राहुल, मायाशंकर, मीना सिंह, प्रेमलता, माया तिवारी, रीता राय, विमला, ओमप्रकाश, नीतू, विमला, सुनीता आदि शामिल रहे।