फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक भ्रमण से मिलता है विषय-वस्तु का वास्तविक ज्ञान : डॉ. रामविलास

विज्ञापन
घोसी में शैक्षणिक दल को रवाना करते डा. रामबिलास भारती।संवाद
विज्ञापन
घोसी ब्लॉक क्षेत्र के धरौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्थल सारनाथ वाराणसी के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन

शैक्षिक भ्रमण बस को डॉ. रामविलास भारती और ग्राम प्रधान बालचंद राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि पाठ्यक्रम में महान व्यक्तित्वों और ऐतिहासिक स्थलों का अध्ययन कराया जाता है, जिनमें तथागत गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक, श्रीकृष्ण, सारनाथ, लुम्बिनी, गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का उल्लेख मिलता है।
इन स्थलों के संदर्भ में शैक्षिक भ्रमण का विशेष महत्व है, क्योंकि इससे बच्चों को प्राकृतिक, भौगोलिक, प्राचीन और ऐतिहासिक स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होता है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान बालचंद राम ने कहा कि डॉ. रामविलास भारती का बच्चों और शिक्षा के प्रति समर्पण अत्यंत अनुकरणीय है। इस अवसर पर कमलेश राय, पूजा, संतोष कुमार, तारा, उत्तमी, गुंजा, धीरज, अर्जुन यादव, नीरज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें