फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही समुदाय का होगा विकास

Thu, 18 Dec 2014 11:17 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से नगर स्थित नगरपालिका कम्यूनिटी हाल में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि इस वर्ष 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय को शिक्षित और जागरूक होने की जरूरत है।

 अल्पसंख्यकों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानने की कोशिश करें। साथ ही अपने पासपड़ोस के लोगों को जागरूक करें, ताकि वह भी जानें।
विज्ञापन


इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी यूएन सिंह ने सच्चर कमेटी द्वारा लागू समस्त विभागों में 85 योजनाओं मेें अल्पसंख्यकों की भागीदारी के बारे में बताया।

मौलाना महफुजुर्रहमान ने अल्पसंख्यक समुदाय को शिक्षित करने की अपील की। कहा, इंसानियत और हमदर्दी बहुत बड़ी चीज है।

इसी तरह सपा नेता अल्ताफ अंसारी ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को जागरूक होने का आह्वान किया। जिला
 अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कार्यक्रम में आए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

उध्ार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से नगरपालिका कम्यूनिटी हाल में आयोजित अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का मदरसों में कार्यरत आधुनिकीकरण शिक्षकों ने विरोध किया।

 हाल के बाहर काला झंडा लहराया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों का कहना था कि आधुनिकीकरण शिक्षक योजना केंद्र सरकार की ओर से 1995 से चल रही है।

योजना के तहत योजना कार्यरत शिक्षकों को मानदेय देने की व्यवस्था है। इसके बावजूद 32 माह से प्रदेश तथा केंद्र सरकार की उदासीनता के चलते उन्हें मानदेय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


मानदेय न मिलने से शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुस्लिम रजा, फैजान अहमद, अकबर अली, बदरे आलम, अनवर आबिद, अख्तर कमाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें