फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो कस्तूरबा विद्यालयों में इंटरमीडिएट तक होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



मऊ / रानीपुर। जिले के दो ब्लॉकों में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को सार्थक बनाने के लिए जिले के रतनपुरा और रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जल्द ही इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत होंगे। शासन से स्वीकृति मिल गई है। इन विद्यालयों में छात्रावास के अलावा एकेडमिक ब्लाॅक का निर्माण होगा। इससे जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों को निशुल्क हाॅस्टल की सुविधा मिल सकेगी। शासन की तरफ से कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है। भवन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।

जिले में रानीपुर, रतनपुरा, कोपागंज, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राएं छठवीं से आठवीं कक्षा तक शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। प्रत्येक विद्यालय में 100-100 सीटें हैं। यहां प्रवेश लेने वाली छात्राओं को शिक्षा के साथ रहने, खाने की भी नि:शुल्क सुविधा है। लेकिन आठवीं के बाद छात्राओं के सामने पढ़ाई की समस्या खड़ी हो रही थी। इससे निजात दिलाने के लिए सरकार ने कस्तूरबा विद्यालयों में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई शुरू करने की योजना बनाई है। प्रथम चरण में रानीपुर और रतनपुरा ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को उच्चीकृत करने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के काझा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के समीप और रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के चकरा रोड बीआरसी की सरकारी जमीन पर छात्रावास और एकेडमिक ब्लाॅक का निर्माण होगा। शासन की तरफ से भवन निर्माण के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। भवन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। विद्यालय उच्चीकृत हो जाने के बाद छात्राएं एक ही विद्यालय में छठवीं कक्षा से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कर सकेंगी।
विज्ञापन

कोट

जिले के रानीपुर और रतनपुरा ब्लाॅक के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों को उच्चीकृत करने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। जमीन चिहिृत कर ली गई है। नामित कार्यदायी संस्था की तरफ से भवन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।

- अनिल चौरसिया, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा बेसिक शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें