प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों नया शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। बेसिक शिक्षा विभाग स्कूल चलो अभियान की तैयारी युद्ध स्तर पर जुटा है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल चलो अभियान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शासन से दो लाख का बजट जारी कर दिया है। वार्षिक परीक्षा की मूल्यांकन के बाद अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान प्रभात फेरी, गोष्ठी, वाॅल पेंटिंग के जरिये अभिभावकों को जागरुक किया जाएगा। स्कूल छोड़ने वाली बालिकाओं पर फोकस किया जाएगा। शासन ने नए सत्र में विद्यालयों में छह से 14 साल के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने बताया कि नए सत्र में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के अभिभावकों को किताबें, यूनिफार्म, स्कूल बैग, जूता- मोजा के लिए डीबीटी से भुगतान किया जाएगा।