रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध किशोरी के अपहरण, मारपीट और एससी/एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
गांव की 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी का पिता गांव के एक युवक पर के परिवार वालों से पूछताछ करने गया। आरोपी के परिवार वालों ने उसकी पिटाई कर दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विद्यासागर पुत्र गिरधारी दीपांशु राजभर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।