फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी से मनाया गया ईस्टर पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में ईसाई धर्मावलंबियों ने ईस्टर संडे पर्व सादगी से मनाया। कोरोना वायरस के चलते लोगों ने घरों पर ही प्रार्थना की। एक दूसरे को बधाई दी। कैंडल जलाकर देश में अमन चैन और कोरोना वायरस से बचाव की दुआ मांगी। माना जाता है कि गुड फ्राईडे के दिन प्रभु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ा दिया गया था। जिसके तीन दिन बाद यानी रविवार को वह जीवित हो उठे थे। यह पर्व ईसा मसीह के जीवित हो उठने की खुशी में मनाया जाता है। लॉकडाउन के चलते लोगों ने घरों पर ही फैमिली मेंबर्स के साथ कैंडिल जलाकर एक दूसरे को बधाई दी। लोगों ने घरों मे ही एक दूसरे को रंग बिरंगे अंडे गिफ्ट किए। अमरवाणी चर्च के फादर क्रिस्तुराज ने बताया कि पुनर्जन्म के बाद प्रभु यीशु ने 40 दिन अपने भक्तों के साथ गुजारे और उनके प्रवचनों पर ही ईसाई धर्म के कई धर्मग्रंथ लिखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें