नगर के निजामुद्दीनपुरा में अधूरा पड़ा तालाब बेस्ड थीम पार्क।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में करोड़ों की लागत की गई परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा नहीं हो सकी हैं। 165 करोड़ की लागत से इंदारा-दोहरीघाट आमान परिवर्तन 2019 में पूरा होना था, 1870 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 2017 से शुरू हुआ था जो अब तक पूरा नहीं हुआ। इंदारा-दोहरीघाट आमान परिवर्तन का काम शिलान्यास के छह वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। 2016 में 165 करोड़ की लागत से इसका शिलान्यास किया गया था। आमान परिवर्तन में इंदारा-दोहरीघाट के बीच आठ रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनेगा और रेल लाइन दो मीटर ऊंचा होगी। जलस्तर बढ़ने से निर्माण कार्य पर असर पड़ा। विभाग दो साल से समय सीमा बढ़ा रही है। हालांकि इसे अक्तूबर 2022 तक पूरा होना है। 35 किमी लंबे इस रेलमार्ग के लिए 165 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ। 20 अक्तूबर 2016 को तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इंदारा जंक्शन पर इसकी आधारशिला रखी थी। एक फरवरी 2018 को केंद्र सरकार ने 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किया था। कार्य 2019 में पूरा होना था। तकनीकी समस्या के चलते हर वर्ष निर्माण कार्य की सीमा बढाई जा रही है। फिलहाल निर्माण प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसके बन जाने से कोपागंज, दोहरीघाट, घोसी सहित 100 गांवों की एक लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। वहीं जिले में विकास गति तेज होगी। जिले में करोड़ों की लागत से वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का फोरलेन निर्माण कार्य पांच वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। 1870 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फोरलेन सड़क का निर्माण 2017 से शुरू हुआ इसे मार्च 2019 में पूरा हो जाना था लेकिन तीन साल से समय सीमा बढ़ती चली गई। अभी भी जिले में कई स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है। फोरलेन चालू होने पर भारी वाहन बाईपास से होकर गुजरने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही वाराणसी, गोरखपुर की यात्रा सुगम हो सकेगी। नगर पालिका के वार्ड नंबर नौ निजामुदीनपुरा मोहल्ले में डेढ़ एकड़ में अमृत योजना के तहत 50 लाख की लागत से तालाब बेस्ड थीम पार्क बनाया जाना था। काम की औपचारिक शुरुआत अप्रैल 2018 में की गई थी। इसके लिए शासन से मात्र दो किस्त ही मिल सकी। मौजूदा वक्त में बजट के अभाव में निर्माण कार्य बंद है।
कोपागंज रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य।संवाद- फोटो : MAU
कोपागंज रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य।संवाद- फोटो : MAU