बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अछार गांव में सोमवार की शाम चकडोड की जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव में एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम चकरोड की जमीन पैमाइश करने के लिए गई थी। गगांव निवासी रामा यादव और दुर्गविजय यादव के बीच विवाद है। पैमाइश के दौरान दोनों पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने लाठी डंडे और फावड़ा आदि से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। जिसमें रामा यादव, पत्नी मिनती देवी, महेंद्र यादव और उपेंद्र यादव और दूसरी ओर दो लोग घायल हो गए। राजस्व टीम मौके से फरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों की मरहम पट्टी कराई। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।