डीएम प्रवीण मिश्र ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय खुंखुदवा और सीएचसी का भी किया निरीक्षण
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोपागंज। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कोपागंज ब्लॉक के दो सरकारी स्कूलों के साथ कोपागंज सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें सीएचसी में एक डॉक्टर और दो महिला स्वास्थ्यकर्मी बिना सूचना के गायब मिलीं। डीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। कहा कि संताषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी।
डीएम कोपागंज सीएचसी पहुंचे निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधीक्षक छुट्टी पर पाए गए। प्रभारी स्वास्थ्य अधीक्षक वेद प्रकाश गुप्ता मौजूद थे।जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका की जांच की। होम्योपैथिक अस्पताल के डॉक्टर राजू अनुपस्थित पाए गए जबकि संविदा कर्मी नीलम चौहान एवं अनीता भी अनुपस्थित मिली। जिलाधिकारी ने तत्काल अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिया। उन्होंने उपस्थित मरीजो से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कई मरीजों ने डॉक्टर वेद प्रकाश गुप्ता की तारीफ की। स्वास्थ्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों के लिए अच्छी राय व्यक्त की। जिलाधिकारी ने मरीजों द्वारा डॉक्टर वेद प्रकाश गुप्ता की तारीफ पर उन्हें शाबाशी भी दी।
इस दौरान एक स्कूल में नामांकन कम मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए इसे दूर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे पहले इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय खुंखुदवा में नामांकन की तुलना में कम उपस्थिति कड़ी नाराजगी जताई। प्रधानाध्यापक को अभिभावकों से संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिया।
वहीं विद्यालय परिसर स्थित बालकों का शौचालय भी ठीक नहीं पाया गया। इस दौरान डीएम ने विभिन्न कक्षाओं में बच्चों से विषय वार जानकारी भी ली। उन्होंने कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से बच्चों के लिए किया जा रहे शिक्षणेत्तर कार्यों की भी जानकारी ली। बेहतर उपस्थित रखने के साथ शैक्षिक गुणवत्ता स्थापित करने को कहा। साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं प्रधान और अभिभावक से समन्वय बनाकर छात्र उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके बाद वह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के निरीक्षण करने गए। उन्होंने बालिकाओं के शयनकक्ष का निरीक्षण किया। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं में जाकर बालिकाओं से संवाद भी किया। कक्षा 6 में निरीक्षण के दौरान उन्होंने विज्ञान सहित अन्य विषयों से संबंधित सवाल पूछे और छात्राओं से आत्मरक्षा से संबंधित एक्टिविटी की भी जानकारी ली। कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से गुड टच एवं बैड टच के बारे में भी जानकारी ली। कंप्यूटर से संबंधित जानकारी को भी जिलाधिकारी ने बालिकाओं से साझा किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्डन ने निर्माणाधीन डाइनिंग हॉल के बाहर खाली जमीन पर इंटरलॉकिंग कराने, सोलर पैनल लगाने के साथ-साथ अन्य आवश्यकताओं की भी मांग की।
...............
साधन सहकारी समिति का किया निरीक्षण
डीएम ने साधन सहकारी समिति लिमिटेड के उर्वरक बिक्री केंद्र का निरीक्षण किया। उपलब्ध उर्वरक से स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया जो ठीक मिला। साधन सहकारी समिति के कार्यालय पर डीएम ने कहा कि खाद और उर्वरक के लिए किसानों को परेशानी न हो। इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।